Press "Enter" to skip to content

Muzaffarpur: सदर अस्पताल में टीके लेने के लिए लाइन में लगी कोरोना पॉजिटिव महिला, मची भगदड़

सदर अस्ताल में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे कोरोना संक्रमित एक महिला टीकाकरण के लिए लाइन में लग गई। करीब आधा घंटा बाद वह टीकाकरण वाले कमरे में पहुंची और बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। टीका लेने आई हूं। एएनएम ने उसकी रिपोर्ट देखी तो वह पॉजिटिव थी। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लाइन में लगे लोग भागने लगे। वहीं, महिला पर्ची दिखाकर भाग निकली। इस दौरान तक 410 लोगों का टीकाकरण हो चुका था। इसके बाद तत्काल टीकाकरण बंद करा दिया गया। कमरे को सैनिटाइज किया गया। वहीं, लाइन में लगे लोगों को एक कमरे में बुलाकर कोरोना जांच की गई। लेकिन, सभी निगेटिव निकले। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। जो कर्मी वहां काम कर रहे थे, उनकी कोरोना जांच शनिवार को कराई जाएगी।

टीका लगा नहीं, 50 लोगों के मोबाइल पर आया टीका लग जाने का मैसेज : वेरिफिकेशन कराने के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 50 लोग टीका लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इस बीच उक्त महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद मची भगदड़ के कारण टीकाकरण को रोक दिया गया। इसी दौरान पोर्टल से इन लोगों के मोबाइल पर टीकाकरण होने का मैसेज आ गया। जबकि, इन लोगों को टीका लगा भी नहीं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार को आने को कहा गया है।

इधर, जंक्शन पर भी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अफरातफरी
रामदयालु नगर का एक युवक मोटरसाइकिल से जंक्शन पर कोरोना जांच कराने आया। सर्कुलेटिंग एरिया में मोटरसाइकिल खड़ी कर जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसी बीच अवैध पार्किंग में लगी होने के कारण जीआरपी ने उसकी मोटरसाइकिल में ताला लगा दिया। उसने जीआरपी जवान को बताया कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सर्कुलेटिंग एरिया में लोग इधर-उधर भागने लगे। जवान भी भाग खड़ा हुआ। थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ताला खोलने का निर्देश दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *