अगले दाे दिनाें के लिए शुक्रवार काे पटना से काेराेना वैक्सीन की 70 हजार डाेज सदर अस्पताल पहुंच गई है। आगे के लिए साेमवार काे फिर से काेराेना वैक्सीन की मांग भेजी जाएगी। शनिवार से 160 सेंटरों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पूर्व निर्धारित 156 टीकाकरण केंद्रों के अलावा सिविल कोर्ट स्थित ओपीडी, चैंबर ऑफ कॉमर्स और सदर अस्पताल में दो स्थानों पर कोरोना का टीका दिया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि इन सभी 160 स्थानों पर दाे दिनाें के अंदर 60 हजार लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, शुक्रवार काे जिले में 2200 लक्ष्य के बदले महज 1378 लाेगाें काे ही टीका दिया गया। 1303 लाेगाें ने पहला और 75 लाेगाें ने दूसरा डाेज लिया।










Be First to Comment