Press "Enter" to skip to content

Corona in Muzaffarpur: आइसोलेशन सेंटरों के लिए 1800 बेडों की व्यवस्था

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसके लिए हर स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन की संयुक्त टीम मास्क अभियान चला रही है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों व हॉस्टल में आइसोलेशन सेंटर के लिए 1800 बेडों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पडऩे पर दो घंटे के अंदर सभी बेडों को तैयार कर लगा दिया जाएगा। वैसे अभी आइसोलेशन सेंटर में मात्र चार मरीज भर्ती हंै।

डीएम ने कहा कि मुंबई व पुणे से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जाएगी। इसके लिए जंक्शन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। इन जगहों से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को जंक्शन पर रोका जाएगा। वहां सभी के नमूने लेकर जांच की जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर घर जाने दिया जाएगा, लेकिन एक बांड भराया जाएगा। इसके तहत उन्हें 10 दिनों तक घर पर ही रहना होगा। वहीं जिन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इसके लिए वे होम क्वारंटाइन में रहें या आइसोलेशन सेंटर मेंं। डीएम ने कहा कि पंचायतों में क्वारंटाइन सेंटर की अभी आवश्यकता नहीं है। प्रखंड मुख्यालय में क्वारंटाइन सेंटर चिह्नित किए जा रहे हैं। बता दें कि कोरोना के मददेनजर किसी स्तर पर चूक नहीं हो। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

आज जंक्शन पर निरीक्षण कर विशेष प्लान तैयार करेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम : कोरोना के बढ़ते मामले देखकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है। इसमें महाराष्ट्र से आने वाले एक भी यात्री कोरोना जांच से नहीं बच पाए। इसकी तैयारी की जा रही है। जंक्शन पर रैपिड एंटीजन किट से जांच कराने को कहा गया। साथ ही अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की भी अधिक से अधिक जांच की जाए। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को जंक्शन का निरीक्षण करेगी। इसमें रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र, गुजरात व दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *