कोरोना संक्रमण को लेकर सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की है। इसके लिए वरीय चिकित्सकों को अलग-अलग जवाबदेही दी गई है। साथ ही ग्लोकल हॉस्पिटल के चिकित्सकों का रोस्टर तैयार किया गया है। वहां 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती रहेगी। मरीज को समय पर नाश्ता, भोजन, पानी व दवा के इंतजाम रहेंगे। वहां पर एक रजिस्टर रहेगा। इसमें मरीज की यात्रा की जानकारी रखी जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के इलाज में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
इसके तहत वरीय चिकित्सक सीएस प्रसाद को मानव संसाधन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से कोविड केयर सेंटर पर भोजन, अल्पाहार, पानी की व्यवस्था की जवाबदेही सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी के पास तो वहां पर नियमित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था जिला वेक्टरजनित रोग पदाधिकारी डॉ.सतीश कुमार के पास होगी। इसी तरह से कोविड केयर सेंटर के लिए चिह्नित ग्लोकल अस्पताल में तीन पालियों में चिकित्सक की तैनाती की गई है। सातों दिन चौबीस घंटे चिकित्सक की सेवा मिलेगी।
कोविड केयर सेंटर पर इनकी तैनाती
कोविड केयर सेंटर पर जारी रोस्टर में डॉ.उमेश प्रसाद भगत, डॉ.विकास कुमार, डॉ.शैलेश कुमार, डॉ.विनीत कुमार, डॉ.राजीव कुमार, डॉ.मुरारी मिश्रा, डॉ.बीरेंद्र कुमार राम, डॉ. मधुमती शामिल है। सभी चिकित्सक सोमवार से रविवार तक रोस्टर के हिसाब से सुबह आठ से रात आठ बजे तक पालीवार काम करेंगे।










Be First to Comment