बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा के सदस्यों के आवास आवंटन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने चार जनवरी 2021 को हुई बैठक के बाद कोई प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पटना के दरोगा राय पथ स्थित विधायक आवासों को सुसज्जित करने का निर्देश दिया है।
बैठक के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को फ्लैटों की मरम्मति करने को लेकर काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने इसके लिए एक नीति बनाने का निर्देश देने के साथ ही एजेंसी का चयन करके उसे अगले पांच सालों के लिए फ्लैटों की मरम्मति का काम सौंपने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विधान मंडल के सदस्यों के जर्जर आवासों का भी जीर्णोद्धार किया जाए।
बिहार विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनेगा वॉच टावर
बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बैठक के दौरान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए स्थान की पहचान करके वॉच टावर बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सचिवालय के मुख्य भवन में स्थायी लाइटिंग का निर्देश दिया।











Be First to Comment