Press "Enter" to skip to content

Bihar: सराफा बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सोना 500 रुपये हुआ महंगा

Gold & Silver Rates Today बिहार के सराफा बाजार (Bullion Market Bihar) में तेजी का ट्रेंड है। तेजी का सिलसिला बुधवार को जारी रहा। चांदी (Silver) के भाव में 450 रुपये प्रति किलो उछाल आया तो सोना (Gold) में भी 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इस समय वैवाहिक आभूषणों की मांग बढ़ने के साथ ही सोना और चांदी के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं।

चांदी 450 रुपये चढ़ा, सोना में भी 500 की तेजी

चांदी का भाव 450 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 67,750 रुपये पर पहुंच गया है। विदित हो कि एक दिन पूर्व मंगलवार को भी चांदी के भाव में 800 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई थी। इसी तरह से सोना बिठूर का भाव आज 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 48,000 रुपये और सोना 22 कैरेट का भाव भी 500 रुपये बढ़त के साथ 47,850 रुपये पर पहुंच गया है। एक दिन पूर्व भी सोना का भाव 200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा था।

वैवाहिक मुहूर्त को लेकर आभूषणों की बढ़ी मांग

सराफा कारोबारियों का कहना है कि 22 अप्रैल से वैवाहिक मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इसलिए अब वेडिंग कलेक्शन की मांग निकलने लगी है। उन्होंने कहा कि सोने के आभूषणों की मांग में होली के बाद से ही वृद्धि देखने को मिल रही है। अब आभूषण खरीदारों की भीड़ और बढ़ गई है। आगे खरीदारी बढ़ने के साथ ही कीमतों में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

लग्न शुरू होते ही 50 हजारी हो सकता है सोना

विक्रेताओं का कहना है कि लग्न शुरू होते ही सोना 50 हजारी हो सकता है, इसलिए ग्राहक इस समय नरमी का फायदा उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। सराफा व्यवसायी शुभम गुप्ता ने कहा कि चांदी का भाव भी लग्न के दौरान 70 हजार रुपये प्रति किलो तक जा सकता है, इसलिए चांदी के आभूषणों की मांग भी बढ़ी हुई है। जिनके यहां अप्रैल माह में ही लग्न का मुहूर्त है, वे सभी ग्राहक खरीदारी करने में जुट गए हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *