Press "Enter" to skip to content

बिहार के कई हिस्‍सों में बारिश के आसार, यहां जानें अपने जिले के मौसम का हाल

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है। राजधानी पटना (Patna Weather) सहित प्रदेश के कई जिलों में नौ अप्रैल को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं, मंगलवार को गया (Gaya Weather) राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि राजधानी की हवा में आर्द्रता 56 फीसद रिकॉर्ड की गई है।

उमस भरी गर्मी से बढ़ी परेशानी
उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार की सुबह से ही प्रदेश का पारा चढऩे लगा था। दोपहर में गर्मी काफी बढ़ गई है। हालांकि, सूर्यास्त होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से चल रही है। दोपहर में तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है, लेकिन सुबह के वक्‍त हल्‍की ठंड महसूस होती है। बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आने की उम्‍मीद रहेगी।

  • 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया राजधानी में अधिकतम तापमान
  • 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया पटना का
  • 40 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान
  • 56 फीसद रिकॉर्ड की गई राजधानी की हवा में आर्द्रता

इन क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना

पटना के अलावा गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, खगडिय़ा एवं जुमई में बारिश होने की उम्मीद है। कुछ जिलों में हल्‍की जबकि कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। आम की फसल और गेहूं को भी तेज बारिश की स्थिति में नुकसान होने की आशंका रहेगी। इसे देखते हुए किसानों को जरूरी तैयारी पहले से कर लेने की सलाह दी गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *