Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: डीएम ने दिए निर्देश, सभी पंचायतों में दिए जाएंगे कोरोना के टीके

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को सभी बीडीओ, सीडीपीओ और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कोरोना टीकाकरण की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी 385 पंचायतों में कम से कम एक टीकाकरण केंद्र चिह्नित करें। पंचायत सरकार भवन, स्कूल या अन्य भवन को चिह्नित कर दो दिनों में रिपोर्ट दें। इन स्थलों पर टीकाकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

अभी जिले में रेड क्रॉस समेत 156 टीकाकरण केंद्र चल रहे हैं। अगले दो दिनों में पूर्ण रूप से टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। इन सभी 156 केंद्रों पर कम से कम 200 लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। दो दिन बाद बढे नए केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

डीएम ने कहा कि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा और जीविका दीदियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। इससे लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नजर रखें पदाधिकारी
सभी बीडीओ और सीओ को भीड़-भाड़ वाले जगहों, हाट- बाजारों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। इन स्थलों पर जागरूकता अभियान के साथ सख्ती बरतने को भी कहा गया। निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में टीकाकरण के सौ फीसद लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। टीकाकरण का कार्य प्रतिदिन निर्धारित समय पर ही शुरू हो। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बढ़ाई जाए कोरोना जांच की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कोविड-19 की जांच को अधिक से अधिक करने को कहा गया। दैनिक रूप से की जा रही जांच की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कांटेक्ट ट्रेङ्क्षसग का कार्य गंभीरता से करने को कहा गया। माइक्रो कंटेनमेंट जोन के सभी लोगों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पॉजिटिव पाए गए मरीजों का दैनिक फॉलोअप करने के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से टीकाकरण एवं जांच को लेकर सतर्क मॉनीटङ्क्षरग करने को भी कहा गया।

वीसी में में डीडीसी डॉ. सुनील कुमार झा, सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, डॉ गोपाल सहनी, एडीएम आपदा डॉ. अजय कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *