PATNA : मधुबनी नरसं’हार के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर जबरदस्त ह’मला बोला है. तेजस्वी यादव ने आज सुबह सवेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को खरी-खोटी सुनाई है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री होने के नाते नीतीश कुमार को मधुबनी नरसं’हार की जवाबदेही लेनी चाहिए लेकिन इससे उलट नीतीश कुमार अपनी गर्दन बचाने के लिए पुलिस के पाले में गेंद डाल रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि इससे हैरत की बात और कुछ नहीं हो सकती कि राज्य का मुख्यमंत्री पुलिस के कंधे पर जिम्मेदारी डाल कर इतनी बड़ी घटना पर कुछ भी बोलने से बचना चाहता है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि राज्य में क्या कुछ चल रहा है, उन्हें बस अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हो चुके हैं.











Be First to Comment