Press "Enter" to skip to content

मगध विश्‍वविद्यालय में 11 अप्रैल तक ऑफलाइन शिक्षण बंद, ऑनलाइन चलेंगे क्‍लास

कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Covid Pandemic) को लेकर मगध यूनिवर्सिटी (Magadh University) में 11 अप्रैल तक ऑफलाइन शिक्षण कार्य (Offline Education) बंद रहेंगे। उक्त निर्णय सोमवार को कुलपति (Vice Chancellor) प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों एवं संकायध्यक्षों की बैठक में लिया गया। इसमें कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता का निर्देश कुलपति ने दिया।

सभी शिक्षक, कर्मी अपनी-अपनी जगह रहेंगे उपस्थित
विवि के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) डॉ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि विश्‍वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों, कार्यालयों, अनुभागों के शिक्षक, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अंगीभूत, संबद्ध, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी पूर्व की भांति अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। विभाग में ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी कोर्स वर्क के लिए ये ऑनलाइन क्‍लास आयोजित किए जाएंगे। ऑफलाइन कक्षाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी।

स्‍नातक, पीजी एवं पीएचडी कोर्स वर्क रहेगा जारी
लेकिन छात्रों के व्यापक हित में शिक्षक विभाग में रहकर सभी ऑनलाइन कक्षाएं स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी कोर्स वर्क जारी रखेंगे। पूर्व से निर्धारित विश्‍वविद्यालय की सभी परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों पर हो जरूरी व्‍यवस्‍था
सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन एवं हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था तथा सभी वीक्षक एवं कर्मियों की ओर से प्रयोग की जाने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर विभूति नारायण सिंह, छात्र कल्याण अध्यक्ष आरपीएस चौहान, प्राॅक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह के अलावा सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय अध्यक्ष उपस्थित रहे।

सरकार ने 11 अप्रैल तक बंद कर दिया है स्‍कूल
मालूम हो कि राज्‍य सरकार ने 11 अप्रैल तक सभी स्‍कूलों को बंद कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है। इसी को देखते हुए विवि प्रशासन ने सभी सभी कक्षाएं स्‍थगित कर दी हैं। जरूरी कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *