Press "Enter" to skip to content

BSEB 10th Topper List 2021: सिमुलतला की 2 क्लासमेट सहित 4 स्टूडेंट्स को पहला रैंक, टॉप 10 में इस बार 101 विद्यार्थी

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 78 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। टॉप-10 में इस बार 101 विद्यार्थी शामिल हैं तो पहले रैंक पर तीन स्टूडेंट्स ने कब्जा जमाया है। सिमुलतला की छात्रा और उनकी क्लासमेट शुभदर्शनी को 484 अंक मिले हैं, जबकि बलदेव हाई स्कूल दिनारा रोहतास के संदीप कुमार ने भी 484 अंकों के साथ पहला रैंक हासिल किया है। टॉप 10 इस बार सिमुलतला स्कूल से 13 स्टूडेंट शामिल हैं।

483 अंक हासिल करके 7 स्टूडेंट दूसरे स्थान पर रहे हैं। सिमुलतला जमुई की स्टूडेंट दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा कुमारी और श्री रितलाल हाई स्कूल, सकरौली बेगुसराय की तन्ननू श्री ने 483 अंकों के साथ दूसरा रैंक हासिल किया है। पुनयारक विद्या मंदिर हाई स्कूल, पटना के पवन कुमार, हाई स्कूल दल्लू बिघा, नालंदा के उत्कर्ष नारायण भारती, हाई स्कूल काराबाद, औरंगाबाद की प्रियंका कुमारी, एम एल एस आर्य कन्या हाई स्कूल छपरा, सारण की तन्नू कुमारी को भी दूसरा रैंक हासिल हुआ है।

आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार (482 अंक) को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। चौथे स्थान पर 6 स्टूडेंट हैं। नेशनल हाई स्कूल किशनगंज के यमन कुमार, उत्क्रमित एम एस हरवादंगा दिगहालबैंक, किशनगंज के दिव्यम कुमार चौबे, सिमुलतला जमुई की काशिश क्रीति, इसी स्कूल की सुजाता कुमारी, एसएस आर आर हाई स्कूल राजौरिया, बेगुसराय की मनीषा कुमारी, ज हाई स्कूल हरगांव औरंगाबाद के सागर कुमार को चौथा रैंक मिला।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *