Press "Enter" to skip to content

बिहार के दो छात्रों ने बनाया कोरोना अलर्ट डिवाइस, केंद्र सरकार से मिला पेटेंट प्रमाण पत्र

देश में कोरोनावायरस के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। ऐसे में जहां हर कोई कोरोना से बचाव के उपाय ढूंढ रहे हैं। वहीं बिहार के दो बच्चों ने भी कोरोना से बचने के लिए कोरोना अलर्ट डिवाइस बनाया है। केंद्र सरकार ने इसे पेटेंट प्रमाण पत्र दे दिया है। घटना के बाद पटना के किलकारी संस्था से जुड़े बच्चों के हौसले बुलंद हैं।

कोरोना से बचाव का सबसे असरदार तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी। हालांकि जाने-अनजाने में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं। इसमें कोरोना अलर्ट डिवाइस आपकी मदद करेगा। इस डिवाइस को अर्पित और अभिजीत नाम के दो छात्रों ने मिलकर बनाया है। ये डिवाइस बैज की तरह आपकी पॉकेट में लग सकती है।

आपके शरीर के एक मीटर के दायरे में यदि कोई दूसरा शख्स आता है तो इस डिवाइस का सेंसर दूसरे शख्स की बॉडी के तापमान को भांपकर अलार्म बजा देगा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अर्पित ने इस बैज को 10वीं में पढ़ने वाले अभिजीत के साथ मिलकर बनाया है। अर्पित के पिता एक निजी अस्पताल में काम करते हैं और वे वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

डिवाइस को लेकर अर्पित का कहना है, ‘कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगा तो सभी किसी न किसी तरीके से कोरोना से बचाव को लेकर अपना योगदान देने लगे थे। बाजार में बॉडी टेंपरेचर को मापने के लिए कई तरह की टेंपरेचर मशीन उपलब्ध थे। लेकिन वो काफी महंगे और यूज टू नहीं थे। ऐसे में हमने कोरोना अलर्ट डिवाइस पर काम करना शुरु किया। हमने केंद्र सरकार के पास बैज को पेटेंट करने के लिए भेजा और उन्हें इसमें सफलता मिली।’

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *