Press "Enter" to skip to content

Muzaffarpur:अधूरी नल-जल योजना के विरोध में ग्रामीणों का स्टेट हाईवे पर प्र’दर्शन

पारू प्रखंड की देवरिया पश्चिमी पंचायत में अधूरी पड़ी नल-जल योजना के विरोध में ग्रामीणों ने झपही देवी के पास स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। बोॄडग लगाए महीनों बीत गए, लेकिन अब तक वार्ड के सभी परिवारों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन कार्य पूरा नहीं हो सका है।

संतलाल सिंह ने बताया कि मुखिया कहते हैं कि सरकार पैसा नहीं दे रही है। इससे योजना का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। महेशवर यादव ने बताया कि किसी भी वार्ड में अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। 14 में मात्र छह वार्डों में अभी तक स्ट्रक्चर ही खड़ा किया गया है। सरकार हर घर को शुद्ध पानी देने का वादा पूरा करने में सफल होने का दावा कर रही है। उपेंद्र कुमार राय ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नलके से पानी नहीं निकला तो प्रखंड मुख्यालय पर सैकड़ों लोग धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अच्छेलाल राय ने बताया कि पूर्व मे सीएम को पत्र लिखकर योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने मुखिया पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर सचाई उजागर करने का काम किया है। अगर प्रशासन गंभीर नहीं होता है तो विरोध प्रदर्शन आंदोलन का रूप ले लेगा। मुखिया पति रामनाथ ठाकुर ने बताया कि सरकार पैसा नहीं दे रही है। इससे योजना अधूरी है। पैसा मिलने के एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *