Press "Enter" to skip to content

कोरोना के कारण BPSC की 2 परीक्षाएं रद्द:8 अप्रैल से होने वाली ज्यूडिशियरी मेंस की परीक्षा रद्द, 11 अप्रैल को परियोजना प्रबंधक की PT भी नहीं होगी

कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए BPSC ने अप्रैल में होने वाली दो परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। 8 अप्रैल को ज्यूडिशियरी मेंस की परीक्षा होने वाली थी। इसके जरिए असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के पदों पर नियुक्ति होनी है। बोर्ड की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि 31 वीं बिहार न्यायिक सेवा मुख्य लिखित परीक्षा, जिसका विज्ञापन संख्या 04/ 2020 को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा 11 अप्रैल को होने वाली परियोजना प्रबंधक की PT परीक्षा भी रद्द की गई है।

पिछले साल 6 दिसंबर को हुई थी PT की परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि इन दोनों परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का मामला प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए BPSC ने परीक्षाएं रद्द की है। बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2020 की PT परीक्षा पिछले साल 6 दिसंबर को आयोजित की गई थी। प्रदेश के 6 जिलों में हुई परीक्षा में 15,360 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस वजह से कोरोना संक्रमण को देखते हुए BPSC काफी सतर्कता बरत रही थी। इसको लेकर पहले 8 से 12 अप्रैल तक दो शिफ्टों में मेंस एग्जाम लेने का निर्णय लिया गया था। फिर इसे 13 अप्रैल तक बढ़ाया गया, लेकिन कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता देख बोर्ड ने मेंस की परीक्षा ही फिलहाल रद्द कर दी है। इसके जरिए बिहार न्यायिक सेवा के 221 पदों पर नियुक्तियां होने वाली है।

तीसरी बार स्थगित हुई प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा
प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा लगातार तीसरी बार स्थगित हुई है। सबसे पहले 7 फरवरी को एग्जाम होना था, जिसे स्थगित कर 5 अप्रैल कर दिया गया था। फिर 5 अप्रैल को होने वाले एग्जाम को भी स्थगित कर 11 अप्रैल की तिथि तय की गई थी। अब इसे भी कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत परियोजना प्रबंधक के कुल 69 पदों को भरा जाना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *