Press "Enter" to skip to content

गया के मगध मेडिकल कॉलेज में हड़’कंप, कोरोना पॉजिटिव निकले डॉक्टर, 13 की रिपोर्ट का इंतजार

कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 48 घंटे में 1150 संक्रमित पाए गए हैं। गया के मगध मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक डॉक्टर मनीष कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। वे डेंटल विभाग में तैनात हैं। इसके बाद 13 स्वास्थ्यकर्मी संदेह के घेरे में आ गए हैं। इसमें कई डॉक्टर भी शामिल हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में रेंडम जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। कोरोना संक्रमित डॉ. मनीष कुमार हर दिन पटना से गया आते थे।

13 स्वास्थ्यकर्मियों की हुई जांच
कोरोना वार्ड के नोडल अफसर एन के पासवान ने बताया कि डेंटल विभाग के डॉक्टर मनीष कुमार की पुष्टि हुई है। 13 अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि तीन और पॉजिटिव हो सकते हैं। इन तीनों की संभावना अधिक बन रही है। शेष की फाइनल रिपोर्ट के आने के बाद ही सही जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज में शनिवार की दोपहर से ही हड़’कंप मचा हुआ है। गया जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। जिले के शेरघाटी, टिकारी और बेलागंज में कोरोनो मरीजों के कई मामले सामने आए हैं।

इन जिलों में भी बढ़ रहा संक्रमण
गया में पिछले 24 घंटे के भीतर 35 नए मामले आए हैं। इसके अलावा भागलपुर में 31 मामले आए हैं। जहानाबाद में 30 संक्रमित पाए गए हैं। समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में 24 – 24 नए मामले आए हैं। इसी तरह अररिया में 8, अरवल में 9, औरंगाबाद में 22, बांका में 5, बेगूसराय में 11, भोजपुर 11, बक्सर 7, दरभंगा में 6, पूर्वी चंपारण में 5, गोपालगंज में 5, कैमूर में 3, कटिहार में 2, खगड़िया में 4, किशनगंज में 4, मधेपुरा में 3, मधुबनी में 2, मुंगेर में 4, नालंदा में 10 और नवादा में 14 नए मामले आए हैं। पूर्णिया में 5 नए मामले आए हैं, वहीं रोहतास में 16, सहरसा में 4, सारण में 14, शेखपुरा में 6, शिवहर में 2, सीतामढ़ी में 4 और सिवान में 11 नए मामले आए हैं। इसी तरह सुपौल में एक और वैशाली में 12 तथा पश्चिमी चंपारण में 24 घंटे में 10 नए मामले आए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *