Press "Enter" to skip to content

पटना: वन विभाग के ग्राउंड में लगी भीषण आ’ग, 2 घंटे धू-धू कर ज’लती रहीं लाखो की लकड़ियां

राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ वन विभाग के ग्राउंड में भीषण अगलगी हुई है. आग की लपटें इस कदर तेज थी कि अब तक इसमें लाखों रुपए की लकड़ियां के चपेट में आ जाने की जानकारी है.

पूरा घटना एयरपोर्ट थाना के कौशल नगर की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे अचानक लकड़ियों में आग लग गई. जिससे इलाके में अफतफरी का माहौल मच गया.

हालाँकि, घटना की सुचना मिलते ही फ़ौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. लेकिन एक के बाद एक जब तक दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल पर नहीं आ गई. तब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका.

इस सब के बीच राहत की बात ये है कि आग में किसी व्यक्ति या मवेशी के हताहत होने की खबर नहीं है.

वहीं , वन विभाग के अधिकारियों ने अगलगी के घटना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि अगलगी कैसे हुई, इस मामले की जांच की जा रही है. ग्राउंड स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *