Press "Enter" to skip to content

NH-30 पर जाने से पहले सोच लें:12 घंटे से कोइलवर पुल जाम, दोनों लेन पर रेंग रही गाड़ियां, 6 घंटे में महज 15 KM तय हो रहा सफर

अगर आप बिहटा चौक से कोइलवर पुल होते हुए बक्सर, सासाराम, सहार और सारण की ओर निकल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रूट पर 12 घंटे से जाम लगा हुआ है। गाड़ियों को 15 किमी का सफर तय करने में करीब 6 घंटे का समय लग रहा है। शुक्रवार की रात से ही NH-30 पर गाड़ियां रेंग रही हैं। बिहटा चौक से कोइलवर पुल तक दोनों लेन पूरी तरह से जाम है।

प्रशासन के सारे इंतजाम फेल
होली के बाद सारण, आरा-बक्सर, सासाराम, सहार रोड पर गाड़ियों का परिचालन बढ़ गया जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रशासन की ओर से किए गए सारे इंतजाम फेल हो गए हैं। इस रूट पर जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक SP ने बिहटा चौक पर तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बांटी थी। इसमें 4 जवान और एक अधिकारी को तैनात रहना था लेकिन जाम लगने के बाद वहां लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी नहीं दिख रहे हैं। जाम में फंसे यात्रियों का कहना है कि कोई पुलिस जवान दिखाई नहीं दे रहा है। सोन नदी पर बने पुराने और नए सिक्स लेन पुल पर भी ट्रैफिक पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है लेकिन लोगों को महाजाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।

महाजाम की यह भी एक वजह
इस रूट पर महाजाम की एक वजह छपरा में रेल ओवरब्रिज भी है। वहां पर लिंक रोड बनाया गया है। लिंक रोड पर दोनों तरफ की गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। इस पुल को बनने में दो महीने का समय और लग सकता है। इसको लेकर सारण, भोजपुर और पटना के SP को जाम से राहत दिलाने के लिए व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया था लेकिन जाम से लोगों को राहत नहीं मिली है। कड़ी धूप की वजह से जाम में फंसे लोग और भी परेशान हो रहे हैं। इसके ऊपर कोरोना का खतरा यात्रियों को डरा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *