Press "Enter" to skip to content

नवादा श’राब कांड पर नहीं थम रहा बवाल, पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा ने की निष्पक्ष जाँच की मांग

नवादा में जहरीली श’राब की वजह से हुई मौ’त का मामला दिनोदिन तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्षी दलों के बाद अब भाजपा नेता व पूर्व राजयसभा सांसद आर.के. सिन्हा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.

पूर्व सांसद ने जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान को दुहराते हुए कहा कि प्रदेश में जहरीली श’राब से हुई मौ’त पर पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे है. ऐसे में इस मामले पर निष्पक्ष जांच की जरुरत है.

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोषियों पर करवाई की अपील करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री जी से यह अनुरोध करूंगा कि वे एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करायें और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *