Press "Enter" to skip to content

कुशवाहा के बाद पप्पू के पीछे पड़े तेजस्वी, जाप का कुनबा खाली करने में जुटे

उपेंद्र कुशवाहा के बाद जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव के पीछे तेजस्वी यादव पड़ गए हैं शायद यही कारण है कि तेजस्वी अब जाप का कुनबा खाली करने में जुटे हैं। इसे लेकर शनिवार 3 अप्रैल को आरजेडी के पार्टी दफ्तर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जन अधिकार पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता आरजेडी में शामिल हो रहे हैं। आरजेडी के पार्टी दफ्तर में कल सभी सदस्यता ग्रहण करेंगे। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार सिंह उर्फ भोला, युवा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पांडेय, संतोष कुमार शाही, केशव कुमार सिंह सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता कल शनिवार को आरजेडी का दामन थामेंगे।

आरजेडी पार्टी दफ्तर में दोपहर 2 बजे सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में जाप के नेता और कार्यकर्ता शनिवार को आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नाराय चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता सहित कई नेता और पदाधिकारी सदस्यता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी राजद के प्रदेश सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने दी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *