Press "Enter" to skip to content

PATNA में बड़ा सड़क हा’दसा: यात्रियों से भरी बिहारशरीफ से पटना आ रही बस पलटी, दर्जनों घायल

राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ एक यात्रियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गयी है.

पूरा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कसारा से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि कसारा के पास बिहार शरीफ से पटना आ रही बस ओवरटेक करने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गई.

बस पलटने के बाद सवार यात्री बस के अंदर फंस गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालाँकि स्थानीय लोगो की मदद से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया.

लेकिन इस क्रम में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है. घायल यात्रियों को एहतियातन इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जबकि पूरे घटना में बाल-बाल बचे बाकि यात्रियों को पटना पुलिस के मदद से उनके घर भिजवाया गया है. राहत की बात ये है कि दुर्घटना में मौत होने की खबर सामने नहीं आई है.

दुर्घटना के बाद से ही बस के चालक और खलासी फरार बताये जा रहे है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *