बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए चलाये जा रहे तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम 3 से केंद्र ने हाथ पीछे खिंच लिया है.
बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रधौगिकी मंत्री ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भले केंद्र की मोदी सरकार ने इस योजना को बिहार में चलाने से मना कर दिया हो, लेकिन अब हम इसे अपने स्तर से संचालित करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सुमित सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से योजना बंद करने के बाद अब इसे नीतीश सरकार ने अपने दम पर चलाने का निर्णय लिया है. जिसके तहत 18 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी.
जदयू नेता ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध नीतीश सरकार की उपलब्धि यहीं तक सिमित नहीं है. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब मुजफ्फरपुर और नालन्दा जैसे शहरों में भी एमटेक की पढ़ाई कराई जा रही है.











Be First to Comment