Press "Enter" to skip to content

शरा’बबंदी का सच: जहाँ कल 9 की हुई थी मौ’त, वहां आज लड़कों ने खुली पार्टी ही कर दी

बिहार में श’राब पीना और बेचना मना है। पकड़े जाने पर सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है, लेकिन एक वीडियो उसी जिले से वायरल हो रही है, जहां कल श’राब पीने से 9 लोगों की मौ’त हो गई। यह तस्वीर नवादा के पकरीबरावां की है। लड़के न केवल खुलेआम जाम छलकाते हुए डांस कर रहे हैं, बल्कि वीडियो भी बना रहे हैं।

पुलिस की मिलीभगत से श’राब का धंधा
जिलेभर में खुलेआम श’राब की बिक्री हो रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से श’राब कारोबारी दिन-रात फल-फूल रहे हैं। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के मौके पर दर्जनों युवकों के श’राब पीकर झूमते हुए वायरल वीडियो ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है।

दर्जनों गांवों में फल-फूल रहा श’राब का कारोबार
पुलिस की अनदेखी के कारण इस इलाके में श’राब माफिया घर-घर श’राब पहुंचाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं। श’राब पीते यह वायरल वीडियो थाना से लेकर जिलाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस श’राबबंदी कानून को लेकर सख्त है तो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श’राब कैसे और कहां से पहुंच रही है। लोगों की मानें तो पकरीबरावां थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर बेरोक-टोक अवैध श’राब की बिक्री की जा रही है। थाना क्षेत्र में दर्जनों गांवों में अवैध श’राब का कारोबार इन दिनों खूब फल-फूल रहा है। SDPO मुकेश कुमार साह ने बताया कि वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी अब तक प्राप्त नहीं है।

युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही श’राब की लत
नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे 5 (NFHS-5) की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के गांवों में 15 वर्ष से ऊपर के श’राब पीने वालों की आबादी 15.8 प्रतिशत है। श’राब की लत से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हालांकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा कई जगहों पर अवैध श’राब दुकानों पर छापेमारी हुई, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *