Press "Enter" to skip to content

होली के बाद वापस जाने की सोच रहे हैं तो नई व्यवस्था का लें लाभ, मिलेगा कंफर्म बर्थ

कोरोना संक्रमण में वृद्धि की वजह से होली बाद दिल्ली, मुंबई, अमृतसर समेत दूसरे राज्य जाने वालों की भीड़ में कम हो गई है। दूरगामी ट्रेनों में कंफर्म बर्थ उपलब्ध है। नई दिल्ली जाने के लिए हमसफर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में एसी और स्लीपर में खाली बर्थ है। 02569 दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर कोविड स्पेशल ट्रेन में मंगलवार की शाम तक काफी संख्या में आरएसी बर्थ उपलब्ध रही। इसमें पहली अप्रैल को 266, दो अप्रैल को 345, तीन अप्रैल को 277, चार अप्रैल 306 बर्थ मौजूद है।

02563 सहरसा-नई दिल्ली हमसफर कोविड स्पेशल ट्रेन में एक अप्रैल को 220 से अधिक बर्थ खाली हैं। इस ट्रेन से 31 मार्च को भी जा सकते हैं। काफी संख्या में आरएसी बर्थ उपलब्ध है। इस ट्रेन में दो अप्रैल को 289, तीन अप्रैल को 76 बर्थ, चार अप्रैल को 212 बर्थ खाली है। 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर कोविड स्पेशल में दो अप्रैल को 337 बर्थ खाली है। चार अप्रैल को 510, छह अप्रैल को 643 तथा नौ अप्रैल को 690 बर्थ खाली है।

04015 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना कोविड स्पेशल में 07 अप्रैल को आरएसी मिल सकता है। 12 अप्रैल को 269, 14 अप्रैल को 296, 19 अप्रैल को 296 बर्थ उपलब्ध है।

04007 रक्सौल-आनंद विहार कोविड स्पेशल एक्सप्रेस में 15 अप्रैल को 105 व 17 अप्रैल को 166 बर्थ उपलब्ध है। हालांकि 02565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 04005 लिच्छवी एक्सप्रेस, 02561 स्वतंत्रता सेनानी, 02557 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 02553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस में अगले सात दिनों तक कोई बर्थ खाली नहीं हैं।

स्टेशन पर होली के दिन भी हुई जांच
मुजफ्फरपुर : स्टेशन पर होली के दिन भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना जांच की गई। लेकिन पांच टीम में से केवल दो ही टीम सक्रिय थी। जांच के दौरान जीआरपी व आरपीएफ का सहयोग नहीं मिल रहा है। इसको लेकर बगल के दूसरे रास्ते से यात्री प्लेटफॉर्म पर निकल जा रहे हैं। जबकि रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने कोरोना जांच सेंटर पर जीआरपी को मौजूद रहने की सख्त हिदायत दी है, बावजूद लापरवाही हो रही। मंगलवार को पांच में से तीन सेंटर पर ही जांच हुई। स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट किट के अभाव में बंद हैं। स्टेशन पर फास्ट जांच के लिए एक-दो दिन ही एंटीजन टेस्ट हुआ। इसमें करीब 300 मरीजों की जांच कर पांच मिनट में रिपोर्ट बता दी गई।

Input: Dainik Jagran

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *