Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश ने पटनावासियों को दिया बड़ा सौगात, आर ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

पटना के जीपीओ-आर ब्लॉक फ्लाइओवर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानीवासियों को समर्पित कर दिया. उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के साथ विभागीय अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इस फ्लाईओवर के उद्घाटन का सभी को लंबे समय से इंतजार था.

पुल निर्माण विभाग के अनुसार आर-ब्लॉक से जीपीओ गोलंबर तक का यह फ्लाइओवर 628 मीटर लंबा व 15 मीटर चौड़ा है. दसके निर्माण पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. अब आगे फ्लाइओवर के नीचे की सड़क को भी 10 दिनों में बना लिया जाएगा. इस फ्लाइओवर का निर्माण साल 2015 में करीब 104 करोड़ रुपये की लागत से आरंभ किया गया था, जिसे नवंबर, 2018 तक तैयार कर लेने का लक्ष्य था. हालांकि, बाद में इसकी समय सीमा 31 मार्च, 2021 तय कर दी गई थी.

इस फ्लाइओवर के निर्माण के बाद पटना में विधानसभा, सचिवालय, गर्दनीबाग, मीठापुर तथा आयकर चौराहा गोलंबर की तरफ से आनेवाले वाहन सीधे गांधी मैदान व कंकड़बाग जा सकेंगे. इसके अलावा मीठापुर बस स्टैंड व करबिगहिया की ओर से आनेवाले वाहन आयकर चौराहा, विधानसभा, सचिवालय, मीठापुर एवं गर्दनीबाग की ओर निकल पाएंगे. इससे बुद्ध मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *