Press "Enter" to skip to content

सावन माह में सेवा की नई मिसाल.. उम्मीद फाउंडेशन द्वारा SKMCH में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था

मुजफ्फरपुर:  मानवता की सेवा, सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए निरंतर कार्यरत उम्मीद फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर ने सावन के पावन माह में सेवा कार्यों की अपनी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रविवार को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर परिसर में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

अस्पताल में इलाजरत मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच दोपहर 2 बजे से निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी की झलक देखने को मिली।सावन का पावन महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना, श्रद्धा, त्याग, करुणा और लोककल्याण की भावना का प्रतीक माना जाता है। इसी पवित्र भावना से प्रेरित होकर उम्मीद फाउंडेशन सावन माह में लगातार सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

संस्था का मानना है कि भगवान शिव की सच्ची आराधना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना भी शिव भक्ति का ही एक स्वरूप है। “हर जीव में शिव” की भावना के साथ संस्था अस्पताल में इलाजरत मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का संदेश दे रही है।

माता पार्वती करुणा और ममता की प्रतीक हैं, वहीं भगवान शिव त्याग, तपस्या और लोककल्याण के प्रतीक हैं। इन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेकर उम्मीद फाउंडेशन का प्रयास है कि सावन के इस पवित्र माह में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और सेवा पहुँचाई जाए।

कार्यक्रम में समाजसेवी अमित कुमार झा और समाजसेवी सोहन कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया और उम्मीद फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना की।अतिथियों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा का कार्य मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उम्मीद फाउंडेशन द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

 

उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा “सावन का पावन माह हमें श्रद्धा, सेवा, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति से प्रेरणा लेकर हमारा प्रयास है कि इस पवित्र माह में जरूरतमंदों की सेवा को और व्यापक बनाया जाए। हमारा उद्देश्य केवल किसी एक दिन भोजन वितरण करना नहीं, बल्कि लगातार जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना है।” उन्होंने कहा कि अस्पताल हो, रेलवे स्टेशन हो या समाज का कोई अन्य जरूरतमंद वर्ग—जहाँ भी मदद की आवश्यकता होगी, उम्मीद फाउंडेशन अपनी क्षमता के अनुसार सेवा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि “हर हाथ मदद के लिए” केवल संस्था का स्लोगन नहीं, बल्कि उसके प्रत्येक सेवा कार्य की मूल भावना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संस्था लगातार कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उम्मीद फाउंडेशन के कर्मठ सदस्यों प्रतीक कुमार,रवि कुमार चौहान, गणेश कुमार, सलीम हुसैन, संजय कुमार, फैजान सिद्दीकी, सन्नी, चंदन कुमार, रसहित संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उम्मीद फाउंडेशन ने कहा कि संस्था भविष्य में भी “सेवा, शिक्षा, संस्कार” के मूल उद्देश्य के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रखेगी। उम्मीद फाउंडेशन का संदेश “सावन की भक्ति तभी सार्थक है, जब आस्था के साथ मानवता की सेवा भी हो।
भगवान शिव की भक्ति, माता पार्वती की करुणा और मानवता की सेवा, यही हमारा संकल्प है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *