Press "Enter" to skip to content

पटना में बिजली संकट दूर करने की नई पहल, ट्रांसफार्मर जला तो भी 1 से 2 घंटे में शुरू होगी सप्लाई

पटना शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय और त्वरित बनाने की दिशा में पेसू (पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग) ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब किसी क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के जलने या खराब होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति केवल 1 से 2 घंटे के भीतर बहाल की जा सकेगी।

इसके लिए पेसू को 315 केवीए क्षमता का अत्याधुनिक ट्रॉली माउंटेड वितरण ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। यह ट्रांसफार्मर हाई वोल्टेज लोड ब्रेक स्विच (एलबीएस) पैनल, एचआरसी फ्यूज और 630 एम्पियर क्षमता वाले एमसीसीबी से सुसज्जित है, जिससे आपात स्थिति में इसे तेजी से स्थापित कर तुरंत बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकती है।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले ट्रांसफार्मर खराब होने पर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था और स्थापना में काफी समय लग जाता था, जिससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ट्रॉली माउंटेड डीटीआर की मदद से यह प्रक्रिया काफी तेज और प्रभावी हो जाएगी।

प्रारंभिक चरण में इस ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफार्मर को न्यू कैपिटल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के लिए उपलब्ध कराया गया है। विभाग की योजना है कि जल्द ही पेसू के सभी 12 अन्य विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में भी ऐसी ही व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

बिजली कंपनी का कहना है कि इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली बहाली का समय घटेगा, उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और पटना शहर में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह कदम बिजली वितरण प्रणाली को अधिक मजबूत और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *