Press "Enter" to skip to content

पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समय

पटना जिले के सभी सिविल कोर्ट और अनुमंडलीय न्यायालयों में सोमवार से फिर नियमित रूप से न्यायिक कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में पटना सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से बुधवार को पटना जिला अधिवक्ता संघ को आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। सूचना जारी होने के बाद अधिवक्ताओं और आम लोगों को कोर्ट की कार्यप्रणाली को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट परिसर के साथ-साथ दानापुर, पटना सिटी, मसौढ़ी, बाढ़ सिविल कोर्ट और पालीगंज अनुमंडलीय कोर्ट में निर्धारित समय के अनुसार सुनवाई और अन्य न्यायिक प्रक्रियाएं संचालित होंगी।

कोर्ट में न्यायिक कार्य दो पालियों में चलेंगे। पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मामलों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य किए जाएंगे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

वहीं, कोर्ट कार्यालय का कामकाज सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान कोर्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्य, दस्तावेजों की प्रक्रिया और अन्य कार्यालयी गतिविधियां पूरी की जाएंगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *