मुजफ्फरपुर में भरत तिवारी की ह’त्या के विरो’ध में युवा बोलबम सेवा समिति की ओर से एक भावुक और प्रभावशाली शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सरैयागंज स्थित युवी टावर से लेकर खुदीराम बोस स्मारक स्थल तक समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दि’वंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।



हाथों में जलती मोमबत्तियां और आंखों में न्याय की उम्मीद लिए लोगों ने भरत तिवारी के ह’त्यारों की अविलंब गि’रफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आ’त्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की।

पूरे आयोजन के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और लोगों में घ’टना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। शो’क सभा में युवा बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार रजक, संयोजक शिवा गुप्ता, सचिव रमेश कुमार, महासचिव विक्की शर्मा, उपाध्यक्ष करन कुमार, सह सचिव मुकेश चौधरी सहित विशाल, पवन पटेल, शिबम कुमार, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, आयुष कुमार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और समाजसेवी मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी और जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी। इस कैंडल मार्च और शोक सभा के माध्यम से लोगों ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि वे इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष न्याय की अपेक्षा रखते हैं।












Be First to Comment