मुजफ्फरपुर के बेला फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आ’ग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आ’ग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और लाखों रुपये का सामान व मशीनें जलकर राख हो गईं।
आग लगते ही फैक्ट्री से भारी धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोग और अन्य फैक्ट्रियों के मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घट’ना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस दौरान फैक्ट्री में रखा बहुमूल्य कच्चा माल, तैयार उत्पाद और कीमती मशीनें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। 
राहत की बात यह रही कि इस भीषण हाद’से में किसी के हता’हत होने की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और आ’ग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।













Be First to Comment