वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब यदि वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य तक पहुंचने में दो घंटे या उससे अधिक की देरी करती है, तो यात्रियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
यह सुविधा फिलहाल देशभर की सभी वंदे भारत ट्रेनों पर लागू कर दी गई है। हालांकि इसका लाभ केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिन्होंने टिकट बुकिंग के समय फूड ऑप्शन का चयन किया होगा। रेलवे और आईआरसीटीसी का मानना है कि इस फैसले से यात्रियों को देरी की स्थिति में काफी राहत मिलेगी।









Be First to Comment