Press "Enter" to skip to content

बिहार में BSAP के 5 जवानों पर लू का कहर: ट्रेनिंग के दौरान हुए बेहोश

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब सुरक्षाबलों की ट्रेनिंग पर भी पड़ने लगा है. रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएसएपी-2 कैंप में प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान पांच प्रशिक्षु जवान हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर अचानक बेहोश हो गए. घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएपी-2 कैंप में प्रशिक्षु जवानों की नियमित शारीरिक ट्रेनिंग चल रही थी. इसी क्रम में जवानों को 16 किलोमीटर की लंबी दौड़ पूरी करनी थी. दौड़ के दौरान तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण पांच जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे एक-एक कर बेहोश होकर गिर पड़े.

जवानों के गिरते ही वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य प्रशिक्षुओं ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. सभी को आनन-फानन में सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी जवानों में लू और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए।

इन पांच जवानों में प्रशिक्षु जवान श्रीराम कुमार की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं अन्य चार जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है.रोहतास, कैमूर, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.

हाल के दिनों में रोहतास और कैमूर बिहार के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहे हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और श्रमिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *