मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में देर रात अप’राधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गो’ली मा’रकर गंभीर रूप से घा’यल कर दिया। घट’ना बकटपुर हाट बाजार के समीप हुई, जहां गो’ली लगने के बाद युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घा’यल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले मुसहरी पीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
















Be First to Comment