Press "Enter" to skip to content

गैस के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, घर बैठे मिलेगा कनेक्शन

बिहार में स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं उपभोक्ता अनुकूल बनाया गया है। अब आम नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें पारंपरिक गैस सिलेंडर पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
राज्य के पटना जिले में गेल, बांका जिले में एचपीसीएल, बेगूसराय जिले में थिंक गैस , गयाजी एवं नालंदा जिले में आईओजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, एवं सुपौल जिलों में बीपीसीएल तथा राज्य के शेष जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी की ओर से घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शन प्रदान की जा रही है। इच्छुक उपभोक्ता अपने जिले के संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन के बाद उपभोक्ता को निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण एवं पता प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद उपभोक्ता को एक यूनिक बिजनेस पाटर्नर (बीपी) नंबर जारी किया जाएगा, जो आगे की सभी सेवाओं एवं बिलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को सुरक्षा जमा राशि के रूप में 4500 रुपए (बिना ब्याज, रिफंडेबल) का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 500 रूपये/- (रिफंडेबल) जमा कर प्रतिदिन एक रूपया के किराया शुल्क पर भी कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है, जिसे बाद में पूर्ण 4500 रूपये योजना में परिवर्तित किया जा सकता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *