Press "Enter" to skip to content

बेटा नहीं जनने पर स’जा-ए-मौ’त; कुत्ते नो’च रहे थे बोरे में बंद महिला की ला’श, पति-देवर समेत 4 पर FIR

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटा नहीं होने पर एक महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। पति समेत चार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना जिले के अहियापुर थाना इलाके की है। हत्या के बाद उसकी लाश को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था जिसे कुत्ते नोच रहे थे तो मामले का खुलासा हुआ।

मृतका की पहचान सिकंदरपुर थाना के वार्ड 17 अंतर्गत बालूघाट गली नंबर तीन निवासी फूलो देवी (31) की हत्या कर दी। शव बोरे में रखकर आश्रमघाट पर बूढ़ी गंडक नदी में गिरने वाले नाले के मुहाने पर फेंक दिया। बोरे को कुत्तों ने नोचा तो शुक्रवार को नदी किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए और इसकी सूचना सिकंदरपुर पुलिस को दी।

शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे फूलो के भाई शिवनाथ साह ने उसकी पहचान की। उसने वहां पहुंचे सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी व एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार को बताया कि फूलो 22 जनवरी से लापता थी। उसकी भगिनी चुलबुली ने मां के गायब होने की जानकारी अपने नाना लक्ष्मी साह को दी।

इसके बाद उन्होंने सिकंदरपुर थाने में बीते 25 जनवरी को हत्या की नीयत से फूलो के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने फूलो के पति संतोष साह और उसके तीन भाइयों को नामजद किया था। शिवनाथ ने आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने से संतोष व उसके परिवार वाले नाराज थे।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *