Press "Enter" to skip to content

सावधान! बिहार में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक साथ 10 हजार कौआ की मौ’त

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू की पुष्टि की है. अब तक शहर के वार्ड 31 में हजारों कौआ की मौत हो चुकी है. जबकि पूरे जिले से लगातार कौआ की मौत की सूचना है. इससे जिससे प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है.

10 हजार कौआ की मौ’त

स्थानीय पार्षदों की माने तो अब तक 10 हजार कौआ की मौत हुई है. पिछले दिनों हमलोग अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में आए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने चिड़ियां के मरने की शिकायत की थी. इसके बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि कौआ की मौत हो रही है. इसके बाद इसकी जानकारी डीएम को दी गयी थी. इसके बाद सैंपल भेजा गया था.

कौआ को दफनाया गया

रिपोर्ट आने पर बीमारी का पता चलने पर स्थानीय पार्षद नफीसुल हक़ उर्फ़ रिंकू और निगम के लोग पहुंचे. पार्षद ने कहा हजारों मृत कौआ को पीपीई किट पहनकर सुरक्षित तरीके से इकट्ठा किया गया. जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक विधि से दफनाया गया.

पोल्ट्री फार्मों की जांच होगी

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है. सभी फार्मों की सघन जांच की जाएगी. कहीं भी संक्रमण के लक्षण मिलने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *