Press "Enter" to skip to content

बेटा करता था गलत काम और बाप देता था पहरेदारी, बिहार में क’ट्टा की नोक पर अ’गवा किशोरी से छह दिनों तक द’रिंदगी

बिहार में भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र में बंदूक के बल पर किशोरी को अगवा कर छह दिनों तक दुष्कर्म करने की घटना सामने आयी है। शौच करने गयी किशोरी को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

इस वारदात का सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि पिता अपने बेटे को रेप करने में मदद करता था। किशोरी के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसमें पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं भी लगाई गई।

आरोप उसी गांव के मिथुन चौधरी नामक युवक पर लगाया गया है। आरोपित का पिता भी अपने बेटे की गुनाह का भागीदार रहा। आरोप है कि वह अपने बेटे की पहरेदारी करता था। वह घर में ताला लगाकर रखता था। 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची। किशोरी के बयान पर पर मिथुन चौधरी और उसके पिता मनजी चौधरी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज करवाया है। प्राथमिकी में किशोरी की ओर से कहा गया है कि 19 जनवरी की देर शाम करीब शौच करने खेत की ओर गयी थी। लौटने के दौरान मिथुन चौधरी ने कट्टा के बल पर पकड़ लिया और मुंह बांध कर अपने घर ले गया।

उसके बाद से छोड़ा नहीं और कई बार रेप का शिकार बनाया। किशोरी ने बंधक बनाकर रेप करने में मिथुन के पिता पर बेटे को साथ देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *