Press "Enter" to skip to content

दारोगा की बेटी से गं’दी ह’रकत, वि’रोध पर भाई की पि’टाई; उठा लेने की ध’मकी से सहमी पीड़िता

पटना : बिहार की राजधानी पटना में दारोगा की बेटी के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। राजाबाजार के समनपुरा में पीड़िता से छेड़खानी और बदसलूकी की गई। पीड़िता पटना में रहकर एक बैंक में नौकरी करती है। विरोध करने पर आरोपित युवकों ने पीड़िता के भाई को पीटा भी की। इस संबंध में पीड़िता ने शास्त्रीनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना गुरुवार दिन की है। बदमाशों ने उसे उठा लेने की धमकी दी है। इस घटना से पटना में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता बोरिंग रोड स्थित एक बैंक में कार्यरत है। उसके पिता भागलपुर में एसआई हैं। पीड़िता ने समनपुरा में रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया है कि वे कई दिनों से लगातार उसके साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जब उसने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपित युवकों ने उसके भाई से मारपीट की। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपितों ने न केवल उसके भाई के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से उठा लेने और मां-बेटी को पटना में नहीं रहने देने की धमकी दी। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पटना में महिला की सुरक्षा पर इन दिनों प्रदेश भर में बवाल मचा है। पिछले दिनों एक लड़की एकतरफा प्यार में सड़क पर जला दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटी के साथ दरिंदगी की बात सामने आ रही है। छात्रा की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि रेप का ऐंगल सामने आ गया है।

एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े पर स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद इस केस की जांच की दिशा बदल गई थी। स्पर्म किसका है, यह पता लगाने के लिए केस से जुड़े संदिग्धों, परिजनों और अन्य लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं।

ऐसे में इस कांड की पीड़िता सहमी हुई है। बदमाश कई दिनों से उसके साथ गलत व्यवहार करके परेशान कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *