Press "Enter" to skip to content

सुबह सुबह गो’लियों की त’ड़तड़ाहट से द’हला पटना: दो भाइयों के बीच खू’नी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौ’त, दूसरा गं’भीर

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार पटना में सुबह सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो भाइयों की बीच हुई झड़प में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

दो भाइयों में गोलीबारी 

दरअसल, पूरा मामला पटना के फतुहा का है। जहां जब दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

एक की दर्दनाक मौत

जानकारी अनुसार घटना फतुहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष की महिला को गोली लगने की सूचना है। वहीं, झगड़े को देख रहे एक राहगीर के भी गोली लगने की बात सामने आई है।

सिर में फंसी गोली

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर में गोली फंसी हुई है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के पीछे की असली वजह और गोलीबारी में शामिल लोगों को लेकर प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *