Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के कन्हौली मठ में ‘Dancer’s Ka Jalwa Season-1’ का भव्य आयोजन, पृथ्वीराज के सपने को मिला मंच

मुजफ्फरपुर : कन्हौली मठ में ‘Dancer’s Ka Jalwa Season-1’ का भव्य आयोजन, पृथ्वीराज के सपने को मिला मंच
मुजफ्फरपुर के कन्हौली मठ स्थित राम जानकी मंदिर परिसर (निवाई स्थान) में दिनांक 25 जनवरी 2026 को ‘Dancer’s Ka Jalwa Season-1’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा आयोजक पृथ्वीराज द्वारा किया गया, जिन्होंने बताया कि यह आयोजन किसी बड़े उद्देश्य से नहीं बल्कि उनके एक छोटे से सपने का परिणाम था, जिसे उन्होंने पूरी लगन और मेहनत से साकार किया।

आयोजक पृथ्वीराज ने कहा कि इस सपने को पूरा करने में उनके पिता सुधीर पासवान एवं माता हेमा देवी का उन्हें पूरा सहयोग मिला, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने शिशिर सर को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका समर्थन उम्मीद से कहीं अधिक रहा। साथ ही अमरदीप कुमार (बबलू सर) की भूमिका को भी अहम बताया, जिनकी सहायता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभागियों को ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में बांटा गया, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

ग्रुप A में

  • प्रथम पुरस्कार — सृष्टि कुमारी
  • द्वितीय पुरस्कार — काव्या श्री
  • तृतीय पुरस्कार — प्रिशा काहनान ग्रुप B में
  • प्रथम पुरस्कार — आराध्या कुमारी
  • द्वितीय पुरस्कार — वंश
  • तृतीय पुरस्कार — आराध्या राजग्रुप C में
  •  प्रथम पुरस्कार — दीप स्माइली सिंह
  • द्वितीय पुरस्कार — प्रियंशी कुमारी
  • तृतीय पुरस्कार — पंकज कुमार

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस दौरान  मंच संचालन नीरज उर्फ निक्की द्वारा बेहतरीन तरीके से किया गया। वहीं आयोजक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया पार्टनर्स का भी दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर विश्वास कर कार्यक्रम में भाग लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। ‘Dancer’s Ka Jalwa Season-1’ न सिर्फ एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी साबित हुआ।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *