मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे मनियारी लौट रहे बाइक सवार पिता- पुत्री को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान महंत मनियारी गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीकांत राय और उनकी 16 वर्षीय पुत्री आस्था कुमारी के रूप में हुई है। हादसा कच्ची-पक्की चौक के पास तब हुआ। श्रीकांत राय अपनी पुत्री आस्था कुमारी के साथ बाइक से बीबीगंज स्थित अपने डेरा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बारह चक्का ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्री दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, मनियारी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गया है।

प्रमोद ने बताया कि श्रीकांत अपनी पुत्री के साथ बीबीगंज स्थित एक स्कूल से गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रहे थे, तभी समस्तीपुर की ओर से आ रहा ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी। दोनों पिता पुत्री की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। इधर, चालक ट्रक छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ट्रक को जब्त कर सीसीटीवी से चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।








Be First to Comment