Press "Enter" to skip to content

मायके के दरवाजे पर फें’की गई विवाहिता, खाकी तक पहुंची दहेज ह’त्या की साजिश; दारोगा गि’रफ्तार

छपरा : छपरा के सोनपुर में एक बेटी की हत्या कर शव को मायके के दरवाजे पर फेंक दिया गया। सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या–17 अंतर्गत हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार कोइरी पट्टी में हुई विवाहिता सरिता प्रकाश की संदिग्ध मौत अब पूरी तरह दहेज हत्याकांड में तब्दील हो चुका है। इस मामले में हरिहरनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रजक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

मृतका के पिता जयप्रकाश महतो के आवेदन पर 17 जनवरी को हरिहरनाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें वैशाली जिले के करताहा बुजुर्ग गांव निवासी रघुनाथ सिंह के पुत्र सत्येंद्र कुमार (पति) समेत कुल 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सरिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

आधी रात स्कॉर्पियो से लाई गई, सुबह मिली लाश

परिजनों के अनुसार 16 जनवरी की रात करीब 12:38 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो से सरिता को उसके मायके सोनपुर लाया गया। वाहन चालू हालत में रहा, चालक अंदर बैठा रहा और एक व्यक्ति उतरकर सरिता को सड़क किनारे उसके मायके के सामने रखकर फरार हो गया। सुबह जब परिजन बाहर निकले तो दरवाजे के पास उसका शव पड़ा मिला। गले पर गहरे दबाव के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि होती है।

पुलिस स्टीकर ने खोला राज

परिजनों का कहना है कि स्कॉर्पियो पर पुलिस का स्टीकर लगा था, जिससे संदेह और गहरा गया। इसी कड़ी में जांच आगे बढ़ी और मामला खाकी तक जा पहुंचा। जांच में मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर दारोगा की गिरफ्तारी की गई।

पति फरार, साजिश की परतें खुलेंगी

थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *