Press "Enter" to skip to content

पटना में मिली बच्चे की सि’र क’टी ला’श, न’रबलि की आ’शंका से सहमे लोग

पटना : बिहार की राजधानी पटना में अब एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है पुलिस उसके आसपास के इलाकों की भी छानबीन कर रही है। पुलिस नरबलि की आशंका समेत कई अन्य एंगल से अपनी पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज धार वाले हथियार से बड़ी ही बेरहमी के साथ बच्चे का कत्ल किया गया है। पुलिस अभी धड़ की तलाश कर रही है। कटे सिर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसकी पहचान में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि पटना के नदी इलाके में बच्चे की ऐसी क्षत-विक्षत लाश मिली। लाश की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहनता से जांच-पड़ताल की है। इलाके के लोग नरबलि की आशंका से सहमे हुए हैं।

जिस जगह पर बच्चे का सिर मिला है पुलिस उस जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुटी है ताकि कोई सुराग मिल सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *