Press "Enter" to skip to content

सनकी भतीजे ने चाचा को का’ट डा’ला, चाची पर भी वा’र; वैशाली में म’र्डर से स’नसनी

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर में एक सनकी भतीजे ने अपने ही चाचा को हंसुए से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी चाची पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। वारदात बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के वार्ड नंबर एक की है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 60 वर्षीय महताबलाल सिंह को उनके ही भतीजे मंजय कुमार सिंह ने हंसुआ से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पुत्रवधू प्रिया कुमारी ने बताया कि मेरे ससुर महताबलाल सिंह खाना खाकर घर के बाहर धूप में बैठे थे। तभी मंजय कुमार सिंह हथियार से लैस होकर आया और महताब लाल सिंह पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बगल में ही बैठी महताब की पत्नी सकली देवी उन्हें बचाने को दौड़ी तो आरोपी भतीजे ने उन पर भी हंसुआ से वार कर दिया। इससे चाची का हाथ बुरी तरह कट गया और कमर में भी चोट आई है।

मृतक की बहू का आरोप है कि वह मदद के लिए चिल्लाई लेकिन कोई बचाने नहीं आया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शोर सुनकर वे घर की ओर दौड़े लेकिन हमलावर मंजय कुमार सिंह के हाथ में बड़ा सा हंसुआ था। वह हत्या की नीयत से उनके पीछे भी आया। इससे बाकी लोग डरकर जान बचाकर वहां से भाग गए।

सूचना पाकर बरांटी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजन से घटना की जानकारी हासिल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मंजय सिंह को ऊंचीडीह चौक के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक की बहू प्रिया कुमारी ने बताया कि आरोपी मंजय कुमार सिंह से पूर्व से किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। वह अचानक आया अपने चाचा-चाची पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल सकली देवी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *