Press "Enter" to skip to content

“EDUAI से शिक्षा को मिली नई उड़ान: मुज़फ्फरपुर में AI आधारित एजुकेशन क्रांति की शानदार शुरुआत”

मुजफ्फरपुर: मुजफफरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सोच और आधुनिक बदलाव की शुरुआत करते हुए EDUAI के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा प्रणाली को प्रस्तुत किया गया, जहाँ आज के डिजिटल युग में शिक्षा को भविष्य से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उदेश्य स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को AI आधारित स्कूल ऑटोमेशन सिस्टम से अवगत कराना था, ताकि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार कर सके।

कार्यक्रम में जिले के कई स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षा विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को शिक्षा जगत के लिए एक मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में आदित्य कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य सदस्यों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि EDUAI के साथ शिक्षा अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का माध्यम बन रही है।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *