Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता राजीव रंजन ने विजय सिन्हा से की मुलाकात, डिप्टी सीएम की कार्यशैली की जमकर की सराहना

बिहार : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा इन दिनों अपनी कार्रवाई और सख्त एक्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास फिलहाल 3 विभाग की जिम्मेदारी है। जिसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग शामिल है। विजय सिन्हा इन तीनों विभागों में सख्ती से काम कर रहे हैं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। राजस्व विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई जारी है।

सक्रिय कार्यशैली से जनता में उत्साह 

इसी कड़ी में विजय सिन्हा से भाजपा राजनीतिक प्रति पुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन ने मुलाकात की और उनके द्वारा किए जा रहे कामों को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी है। विजय सिन्हा से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि, आपके द्वारा कई जिलों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की पहल से प्रशासनिक अराजकता पर नियंत्रण की उम्मीद मजबूत हुई है।

भाजपा नेता ने की मुलाकात

राजीव रंजन ने कहा कि आपकी सक्रिय कार्यशैली को लेकर आम जनता में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बिहार में सुशासन की सरकार है। जहां जनहित से जुड़े कार्यों के जरिए लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा नीत सरकार सुशासन और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके चलते राज्य में हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।

जनता को सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर भरोसा 

राजीव रंजन ने आगे कहा कि इसी भरोसे और विश्वास के कारण जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सक्रियता से बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने विजय सिन्हा की कार्यशैली की भी जमकर सराहना की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *