मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ नई समिति के सौजन्य से दादर स्थित दी केयर सेंटर में चल रहे पांच दिवसीय दिव्यांग पुनर्वास शिविर के तीसरे दिन कुल 55 दिव्यांगजनों को बैसाखी एवं क्लिपर वितरित किए गए।

समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शिविर के पहले तीन दिनों में अब तक 125 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा चुके हैं। 
कार्यक्रम के दौरान विनय पाठक, समिति के सचिव इंके सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, मनोज झा, पंकज कुमार, हरपाल सिंह सहित मंदिर के स्टाफ उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का संचालन किया।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन में सहयोग प्रदान करना है।














Be First to Comment