Press "Enter" to skip to content

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ प’थराव, समस्तीपुर में ताबड़तोड़ चले पत्थर, ह’ड़कंप

बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव का मामला सामने आया है। यह 3 दिनों में दूसरी घटना है। इसके पहले मुजफ्फरपुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। वहीं ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस घटना में चेयर कार का एक शीशा टूट गया। गनिमत रही कि खिड़की पास उस वक्त कोई यात्री मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद आरपीएफ अलर्ट मोड पर है।

वंदे भारत ट्रेन

आरपीएफ में मचा हड़कंप

दरअसल, पूरा मामला शनिवार को समस्तीपुर और दुबहा स्टेशन के बीच का है। जहां वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंका, जिससे चेयर कार का एक शीशा टूट गया। हालांकि, उस सीट पर बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पहले भी हुई थी पथराव की घटना

इससे पहले गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर कांटी इलाके में पथराव किया गया था। जिसमें ट्रेन की तीन बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस मामले में वीडियो बनाने और रील्स के लिए ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद

गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा भी इन दिनों इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। ऐसे में जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। RPF नारायणपुर और समस्तीपुर दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

दानापुर में बदला गया शीशा

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन शनिवार सुबह 9:28 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर 10:13 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची थी। इसी दौरान दुबहा के पास पथराव की घटना हुई। ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त शीशे को बदल दिया गया। रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों पर पथराव न केवल सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *