Press "Enter" to skip to content

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा पूर्वी नगर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर: भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मुजफ्फरपुर पूर्वी नगर मंडल द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी नगर मंडल स्थित कन्हौली खादी भंडार कैंपस, नियर एफसीआई गोदाम में संपन्न हुआ।  जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र को नई ऊंचाइयां  दीं।

वे एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता थे। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक कार्य आज भी उनके दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, राष्ट्रवाद और सर्वसमावेशी विकास का प्रतीक रहा है। उनका राजनीतिक जीवन ईमानदारी, शालीनता और संवाद की संस्कृति के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजक राकेश रंजन (वार्ड प्रमुख, वार्ड संख्या–47) ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और भाजपा परिवार सदैव उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे

राकेश रंजन, शिवम कुमार, वेदांत कुमार, राजीव कुमार, हर्ष कुमार, रोशन कुमार, पप्पू सिंह, बबलू तिवारी, कृष्णा, नंद पांडे, आशीष अग्रवाल एवं धनंजय झा।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *