Press "Enter" to skip to content

‘हमें लड़कों में रुचि नहीं..’ बिहार में दो युवतियों का गजब प्यार, मंदिर में लिए साथ फेरे, रचाई शादी

सुपौल : बिहार के सुपौल में दो लड़कियों ने मंदिर में जाकर आपस में शादी कर ली. शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. दोनों ने बताया कि उन्होंने ये कदम आपसी सहमति से उठाया है. दोनों का इसतरह समलैंगिक विवाह करना बहस और जिज्ञासा का विषय बन गया.

72 देशों में समलैंगिक संबंध अपराध, 8 देशों में मौत की सजा - laws and  punishment for homosexuality - AajTak

सुपौल में समलैंगिक शादी

जानकारी के अनुसार दोनों युवती त्रिवेणीगंज नगर परिषद इलाके के एक मॉल में काम करती थीं. दो साल से वह साथ रह रहीं थी. इससे पहले उनकी मुलाकात सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरे भावनात्मक रिश्ते में बदल गई. लंबे समय तक संपर्क में रह

दो युवतियोंं ने मंदिर में लिए सात फेरे

इसी क्रम में मंगलवार की देर रात दोनों युवतियां मेला ग्राउंड स्थित काली मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया. बताया जा रहा है कि उस समय मंदिर परिसर में बहुत कम लोग मौजूद थे, जिस कारण यह घटना तत्काल किसी की नजर में नहीं आई. विवाह के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं.

खबर सामने आते ही हलचल

बताया गया है कि दोनों युवतियां पिछले करीब दो महीनों से वार्ड 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थी. ब्लॉक चौक स्थित एक मॉल में कार्यरत हैं. बुधवार की सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं और यह बात सामने आई, तो पूरे मोहल्ले में हलचल मच गई. सच्चाई जानने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी.

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर किया साझा

इसी बीच दोनों नव विवाहित युवतियों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बन गया. नव विवाहित दोनों युवती मधेपुरा जिले की रहने वाली हैं.

इस अनोखी शादी को लेकर स्थानीय स्तर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के विरुद्ध कदम मान रहे हैं. फिलहाल यह मामला नगर परिषद क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चर्चा का विषय बना हुआ है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *