Press "Enter" to skip to content

जब ठंड ने तोड़ा हौसला, तब इंसानियत ने थामा हाथ- समृद्धि फाउंडेशन बनी सहारा

मुजफ्फरपुर : इस कड़ाके की ठंड और सिहरन भरी रात… जब शहर के ज़्यादातर लोग अपने घरों में रजाई और कंबलों में सुकून की नींद ले रहे थे, उसी वक्त मुजफ्फरपुर की सड़कों पर इंसानियत जाग रही थी। जहां ठंड से कांपते जरूरतमंदों के बीच समृद्धि फाउंडेशन की टीम एक उम्मीद बनकर उतरी।

 बता दें कि मुजफ्फरपुर स्टेशन के समीप 50 से अधिक लोगों के बीच कंबल और प्रिंक सॉक्स की ओर से मोज़ों का वितरण किया गया। यह सिर्फ कंबल नहीं थे…यह संवेदना थी, यह अपनापन था, यह संदेश था कि इस समाज में कोई अकेला नहीं है। इस दौरान संस्थापिका स्मृति सिंह ने भावुक शब्दों में कहा कि “समाज हित में हमारी संस्था हमेशा से अग्रसर रही है।
भीषण ठंड को देखते हुए आज हमने जरूरतमंदों को कंबल दिए हैं।  और आगे भी हर उस जगह पहुंचेंगे
जहां ठंड से जूझता कोई इंसान मदद का इंतज़ार कर रहा हो।

समृद्धि फाउंडेशन का यह सेवा भाव यहीं नहीं रुकता…रक्तदान शिविर,निशुल्क शिक्षा, पठन-पाठन सामग्री वितरण – हर कदम पर संस्था समाज के साथ खड़ी रही है।

इस सेवा कार्य में स्मृति सिंह, प्रभात ठाकुर, नवजीत सिंह, अमर मल्होत्रा, प्रशिक्षित अग्रवाल, राजीव
सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। ठंड बहुत है… लेकिन इंसानियत की गर्माहट उससे कहीं ज़्यादा है। और यही साबित करती है कि समृद्धि फाउंडेशन… नाम नहीं, एक भरोसा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *